LIVE RBSE 12th Result 2026 Official Website Down? Hindutime.in पर तुरंत चेक करें

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का लखनऊ में नहीं लगेगा दिव्य दरबार, LDA ने आवंटन किया रद्द, कारण जानिए

On: फ़रवरी 20, 2026 5:22 पूर्वाह्न
हमें फॉलो करें:
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का लखनऊ में नहीं लगेगा दिव्य दरबार, LDA ने आवंटन किया रद्द, कारण जानिए
-----ADS------

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
image 15
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का लखनऊ में नहीं लगेगा दिव्य दरबार, LDA ने आवंटन किया रद्द, कारण जानिए

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मार्च महीने में प्रस्तावित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार अब नहीं लगेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने वसंत कुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए पूर्व में जारी मैदान आवंटन को निरस्त कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च से 18 मार्च तक दिव्य दरबार आयोजित करने के लिए हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आवेदन किया गया था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वयं अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज के माध्यम से मार्च में लखनऊ आगमन की सूचना साझा की थी जिसके बाद आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन बना मुख्य कारण

लखनऊ विकास प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार, इतने बड़े धार्मिक आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन से आवश्यक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्राप्त नहीं हो सकी। प्रशासन को आशंका थी कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल जैसे सार्वजनिक स्थान पर अपेक्षा से अधिक भीड़ जुट सकती है, जिससे कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में कठिनाई आ सकती है। इसी आधार पर एलडीए ने मैदान आवंटन को निरस्त करने का निर्णय लिया।

हालांकि एलडीए की ओर से अभी तक कोई औपचारिक लिखित बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने आवंटन रद्द होने की पुष्टि की है। उधर, कार्यक्रम निरस्त होने के बाद आयोजकों की ओर से अब तक किसी वैकल्पिक स्थल या नई तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। भक्तों के बीच इस फैसले को लेकर चर्चा जारी है।

Hindu Time India

Hindu Times India एक राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो भारत और विश्व की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, संविधान, सामाजिक मुद्दों, राजस्थान और बीकानेर सहित देशभर की ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष फोकस करता है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित इसकी प्रमुख पहचान है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

ECCE / DECE Exam June 2026 Important Question and Guide: Ecce Exam 2026 के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न, तैयारी रणनीति और पूरी गाइड

ECCE / DECE Exam June 2026 Important Question and Guide: Ecce Exam 2026 के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न, तैयारी रणनीति और पूरी गाइड

श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ बीकानेर में मुरलीधर जोशी को मिली महासचिव की जिम्मेदारी, अर्जुन पंचारिया ने दी शुभकामनाएं

जयपुर: मुकेश भाकर और मनीष यादव को मिली बड़ी राहत, कांग्रेस के 2 विधायकों समेत 9 लोगों को जयपुर कोर्ट ने किया बरी

जयपुर: मुकेश भाकर और मनीष यादव को मिली बड़ी राहत, कांग्रेस के 2 विधायकों समेत 9 लोगों को जयपुर कोर्ट ने किया बरी

Jaipur Big update Morning: जयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पुलिस ने 5 किमी के दायरे में लेजर लाइट पर बैन

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से मिलने के लिए उनके एक फैंस ने सारी हदें लांच दीं