LIVE RBSE 12th Result 2026 Official Website Down? Hindutime.in पर तुरंत चेक करें

श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ बीकानेर में मुरलीधर जोशी को मिली महासचिव की जिम्मेदारी, अर्जुन पंचारिया ने दी शुभकामनाएं

On: अप्रैल 18, 2026 6:59 अपराह्न
हमें फॉलो करें:
-----ADS------

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
0
(0)

श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ बीकानेर में मुरलीधर जोशी को मिली महासचिव की जिम्मेदारी, अर्जुन पंचारिया ने दी शुभकामनाएं

बीकानेर। श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ, बीकानेर में संगठन विस्तार एवं समाज हित को ध्यान में रखते हुए श्री मुरलीधर जोशी को महासचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष अर्जुन पंचारिया की सहमति से की गई।

नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। जिला अध्यक्ष अर्जुन पंचारिया ने मुरलीधर जोशी को बधाई देते हुए कहा कि वे लंबे समय से समाजसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ समाज की एकता, युवाओं के उत्थान एवं सामाजिक जागरूकता के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ऐसे में मुरलीधर जोशी जैसे समर्पित व्यक्ति को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपना संगठन के लिए सकारात्मक कदम है।

मुरलीधर जोशी ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाजहित में निरंतर कार्य करेंगे।

संगठन के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मुरलीधर जोशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें