LIVE RBSE 12th Result 2026 Official Website Down? Hindutime.in पर तुरंत चेक करें

क्या है विवादों में फंसी फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ की कहानी? यहां जानें कास्ट और निर्देशक से जुड़ी जानकारी

On: फ़रवरी 20, 2026 4:48 पूर्वाह्न
हमें फॉलो करें:
-----ADS------

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

Yadav Ji Ki Love Story Row: ‘घूसखोर पंडित’ के बाद अब ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जानिए क्या है फिल्म की कहानी और कौन हैं इसके कलाकार…

image 12
क्या है विवादों में फंसी फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ की कहानी? यहां जानें कास्ट और निर्देशक से जुड़ी जानकारी



मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर अभी विवाद जारी ही है। इस बीच अब एक और फिल्म को लेकर भी विवाद गरमा गया है। इस बार विवाद फिल्म के नाम और कहानी को लेकर है। ये नया विवाद है फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ से जुड़ा। यह एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है। जानते हैं क्यों है फिल्म को लेकर विवाद और क्या है ‘यादव जी की लव स्टोरी’ की कहानी?

फिल्म के विरोध में उतरा यादव समाज
‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर उत्तर प्रदेश में यादव समाज सड़क पर उतर आया है। यही नहीं फिल्म के निर्माता, निर्देशक और मुख्य कलाकारों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पूरा विवाद और भी गरमा गया है। फिल्म के नाम और कहानी को लेकर यादव समाज ने नाराजगी जताई है। वहीं फिल्म को लेकर लिव जिहाद फैलाने की बात भी कही जा रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?
‘यादव जी की लव स्टोरी’ की कहानी एक लड़की के प्यार और शादी से संबंधित है। फिल्म में सिंपल यादव (प्रगति तिवारी) एक शांत, घरेलू लड़की है, जो प्यार और हालात के बीच फंसी हुई नजर आती है। वो वसीम अख्तर (विशाल मोहन) नाम के लड़के से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। लेकिन दोनों का धर्म उनके प्यार के आड़े आता है। वहीं सिंपल के घरवाले उसकी शादी अभिमन्यु यादव (अंकित भड़ाना) से करवाना चाहते हैं। इसके लिए परिवार वाले सिंपल पर दबाव डालते हैं। इसके चलते कहानी में आगे दिल टूटना, पॉलिटिकल ताकतों, सोशल स्टिग्मा और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलता है। 

फिल्म की कास्ट में एक भी यादव कलाकार नहीं
बुक माय शो के मुताबिक, ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को अंकित बड़ाना ने निर्देशित किया है। जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप तोमर हैं। वहीं फिल्म के कलाकारों की बात की जाए तो बिग बॉस 19 फेम मृदुल तिवारी की बहन प्रगति तिवारी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। जबकि उनके साथ विशाल मोहन, अंकित बड़ाना, सुविंदर विक्की और रजत तनवर भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। हालांकि, अब विवाद के बाद देखना है कि फिल्म रिलीज हो पाती है या नहीं।

hindutimes

Hindu Times India एक राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो भारत और विश्व की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, संविधान, सामाजिक मुद्दों, राजस्थान और बीकानेर सहित देशभर की ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष फोकस करता है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित इसकी प्रमुख पहचान है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें