Live Audio News
LIVE Breaking Audio News
Breking News: देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनिए , (2 मिनट | नैशनल बुलेटिन)
Today News Audio | Today Audio Bulletin

‘बांग्लादेश को सभी धर्मों के लिए बनाएंगे सुरक्षित’, प्रधानमंत्री तारिक का देश के नाम पहला बड़ा संदेश

On: फ़रवरी 19, 2026 6:52 अपराह्न
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार को देश में कानून के शासन को मजबूत करने का संकल्प लिया और कहा कि उनकी सरकार देश को सभी धर्मों के लोगों के लिए एक सुरक्षित स्थान के रूप में बदल देगी। शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले टेलीविजन संबोधन में सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया।

image 5
'बांग्लादेश को सभी धर्मों के लिए बनाएंगे सुरक्षित', प्रधानमंत्री तारिक का देश के नाम पहला बड़ा संदेश

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुधारना और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना उनकी शीर्ष प्राथमिकताएं हैं। बता दें कि रहमान सरकार बनने से पहले मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान अल्पसंख्यकों खासतौर पर हिंदुओं के खिलाफ हमले काफी बढ़ गए थे।

एएनआइ के अनुसार, तारिक रहमान ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने खलीलुर रहमान को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। वह मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रह चुके हैं। प्रधानमंत्री ने बुधवार को अपनी कैबिनेट के साथ पहली बैठक की।

तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 49 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 20 साल बाद देश की सत्ता में वापसी की है। प्रधानमंत्री ने बीएनपी की वरिष्ठ नेता शमा उबैद को विदेश राज्यमंत्री नियुक्त किया है।

वह बीएनपी की अंतरराष्ट्रीय मामलों की उपसमिति की सदस्य रह चुकी हैं। विभागों के बंटवारे के बाद सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी किया, जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपने पास रक्षा मंत्रालय समेत तीन विभागों की जिम्मेदारी रखी है।

बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य अमीर खसरू महमूद चौधरी को वित्त और योजना मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बीएनपी के संयुक्त महासचिव सलाउद्दीन अहमद को गृह मंत्रालय मिला है।

बता दें कि पहली बार प्रधानमंत्री बने 60 वर्षीय तारिक पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं। छात्र आंदोलन के चलते पांच अगस्त, 2024 को शेख हसीना की अगुआई वाली अवामी लीग सरकार के अपदस्थ होने के बाद 12 फरवरी को पहला आम चुनाव कराया गया था, जिसमें बीएनपी को दो तिहाई सीटों पर जीत मिली।

खलीलुर के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री बनने पर खलीलुर रहमान को बधाई दी है। उन्होंने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘बांग्लादेश के विदेश मंत्री के रूप में शपथ लेने पर खलीलुर रहमान को बधाई। आपसी प्रगति और समृद्धि के लिए हमारे (भारत-बांग्लादेश) सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।’

Hindu Time India

Hindu Times India एक राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो भारत और विश्व की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, संविधान, सामाजिक मुद्दों, राजस्थान और बीकानेर सहित देशभर की ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष फोकस करता है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित इसकी प्रमुख पहचान है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें