LIVE RBSE 12th Result 2026 Official Website Down? Hindutime.in पर तुरंत चेक करें

Bikaner:विधायक जेठानंद व्यास निभा रहे अपना वादा | सर्व समाज की 114 कन्याओं को देंगे ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए

On: फ़रवरी 21, 2026 10:21 पूर्वाह्न
हमें फॉलो करें:
-----ADS------

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
0
(0)

विधायक जेठानंद व्यास निभा रहे अपना वादा : सर्व समाज की 114 कन्याओं को देंगे ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए

’पुष्करणा भवन में 22 फरवरी को दोपहर सवा एक बजे होगा कार्यक्रम’

बीकानेर, 20 फरवरी। दस फरवरी को आयोजित पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह के दौरान विधायक जेठानंद व्यास की ओर से की गई घोषणा साकार होने जा रही है। विधायक व्यास ने पुष्करणा ओलंपिक के दौरान यह घोषणा की थी कि वह अपने माता-पिता के नाम से गठित एक जनकल्याण ट्रस्ट के माध्यम से पुष्करणा ओलंपिक 10 फरवरी को शादी करने वाली सर्व हिंदू समाज की समस्त कन्याओं को ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए शगुन के रूप में देंगे। इस घोषणा के बाद ही सावे में सहयोग देने वालों की तादाद बढ़ गई थी। अब 22 फरवरी को इस राशि का वितरण किया जाएगा। 

image 30
Bikaner:विधायक जेठानंद व्यास निभा रहे अपना वादा | सर्व समाज की 114 कन्याओं को देंगे ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए

’पुष्करणा भवन में 22 फरवरी को होगा कार्यक्रम’

ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल किशोर व्यास ने बताया कि विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर शिवकुमार मोहन प्यारी जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से कुल 114 कन्याओं को दोपहर 1ः15 बजे से होने वाले कार्यक्रम में ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए शगुन के रूप में दिए जाएंगे। पुष्करणा ओलंपिक में शादी करने वाली कन्याओं ने अपना पंजीयन पहले करवा दिया था। उसके आधार पर अब लिस्ट तैयार हो गई है।
उन्होंने बताया कि पुष्करणा ओलंपिक 10 फरवरी को आयोजित हुआ था। इसमें पुष्करणा ब्राह्मण समाज की  94 कन्याओं ने फेरे लिए थे। इसके अलावा अन्य ब्राह्मण वर्ग से 5, माली समाज की 2, सोनी समाज की 2, स्वामी समाज की एक, रावत समाज की एक, रैगर समाज की एक, सुथार समाज की 2, वाल्मीकी समाज की 2 कन्याओं सहित राजपूत व कुम्हार समाज की एक-एक कन्या की शादी हुई थी।

इन लोगो ने 10 फरवरी तक विधायक सेवा केंद्र में अपना पंजीयन करवाया था। कुल 114 कन्याओं का पंजीयन हुआ था इन सभी को अब 22 फरवरी को राशि का भुगतान किया जाएगा। ओलंपिक सावे के दौरान विधायक जेठानंद व्यास ने शहरी क्षेत्र में कई नवाचार करवाए। इनमें 10 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने वाली बेटियों के लिए ’कन्यावळ’ करके बेटियों के प्रति सम्मान के भाव दर्शाए। शहरी क्षेत्र में सफाई, लाइटिंग और सजावट के मामले में भी इस बार जेठानंद ने अतिरिक्त सक्रियता दिखाई।

Hindu Time India

Hindu Times India एक राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो भारत और विश्व की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, संविधान, सामाजिक मुद्दों, राजस्थान और बीकानेर सहित देशभर की ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष फोकस करता है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित इसकी प्रमुख पहचान है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

ECCE / DECE Exam June 2026 Important Question and Guide: Ecce Exam 2026 के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न, तैयारी रणनीति और पूरी गाइड

ECCE / DECE Exam June 2026 Important Question and Guide: Ecce Exam 2026 के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न, तैयारी रणनीति और पूरी गाइड

श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ बीकानेर में मुरलीधर जोशी को मिली महासचिव की जिम्मेदारी, अर्जुन पंचारिया ने दी शुभकामनाएं

जयपुर: मुकेश भाकर और मनीष यादव को मिली बड़ी राहत, कांग्रेस के 2 विधायकों समेत 9 लोगों को जयपुर कोर्ट ने किया बरी

जयपुर: मुकेश भाकर और मनीष यादव को मिली बड़ी राहत, कांग्रेस के 2 विधायकों समेत 9 लोगों को जयपुर कोर्ट ने किया बरी

Jaipur Big update Morning: जयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पुलिस ने 5 किमी के दायरे में लेजर लाइट पर बैन

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से मिलने के लिए उनके एक फैंस ने सारी हदें लांच दीं