LIVE RBSE 12th Result 2026 Official Website Down? Hindutime.in पर तुरंत चेक करें

वैभव सूर्यवंशी ने अचानक मटन-चिकन खाना क्यों छोड़ा, वजह कर देगी हैरान, जानिए

On: फ़रवरी 20, 2026 4:29 पूर्वाह्न
हमें फॉलो करें:
-----ADS------

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
0
(0)

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी कुछ ही महीनों में 15 साल के होने वाले हैं, जिसके बाद वे टीम इंडिया की सीनियर टीम में भी खेलने के योग्य हो जाएंगे, लेकिन उससे पहले उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है.

image 10
वैभव सूर्यवंशी ने अचानक मटन-चिकन खाना क्यों छोड़ा, वजह कर देगी हैरान, जानिए

Vaibhav Suryavanshi Diet: टीम इंडिया को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर जिम्बाब्वे और नामीबिया की धरती से लौटे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैप में हैं. वैभव वहां आईपीएल 2026 के लिए अपने आप को तैयार को रखने पर काम कर रहे हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी का असली मकसद क्या है? वही जो हर उभरते क्रिकेटर का सपना होता है. टीम इंडिया की सीनियर टीम की जर्सी पहनना और अपने देश के लिए भविष्य में वर्ल्ड कप या टी20 वर्ल्ड कप खेलना. वैभव सूर्यवंशी ने अपने उस सपने को जीने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने मटन-चिकन खाना छोड़ दिया है.

वैभव सूर्यवंशी ने क्यों छोड़ा मटन-चिकन खाना?

वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटे ने अब मटन-चिकन खाना छोड़ दिया है. इस बड़े फैसले की वजह वैभव की फिटनेस से जुड़ी है. टीम इंडिया की सीनियर टीम में जल्दी से जल्दी जगह बनानी है और उसके लिए 2028 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप खेलना है तो उसके लिए फॉर्म के साथ-साथ फिटनेस भी जरूरी है. अब ये तो सभी को पता है कि वैभव को खाने में मटन-चिकन कितना पसंद है? वो बड़े चाव से मटन-चिकन खाया करते थे, लेकिन अब वो अपने पसंदीदा खाने को छोड़ने में जरा भी हिचक नहीं कर रहे.

मटन-चिकन नहीं तो क्या खा रहे हैं वैभव?

संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि वैभव अब मांसाहारी से शाकाहारी हो गए हैं. उन्होंने अब मटन-चिकन खाना छोड़कर उसकी जगह दाल-हरी सब्जी खा रहे हैं. इंटरव्यू में पिता ने बताया कि वैभव अब मटन-चिकन नहीं पनीर ज्यादा खा रहे हैं.

वैभव को टीम इंडिया में जगह मिलने पर क्या बोले पिता और कोच?

उस इंटरव्यू में जब संजीव सूर्यवंशी से सवाल पूछा गया कि वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की सीनियर टीम में जगह मिलने को लेकर उनका अंदाजा क्या है? तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उनका बेटा तैयार है. अब ये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को तय करना है कि वो उसे कब मौका देती है. 

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा पहले ही एक इंटरव्यू में दावा कर चुके हैं कि आईपीएल 2026 के बाद वैभव को भारत की टी20 टीम में मौका मिल सकता है. ऐसा होने की उम्मीद भी बन रही है, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी उस समय तक 15 साल के हो चुके होंगे, जो कि इंटरनेशनल लेवल पर सीनियर टीम में खेलने की खिलाड़ी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से तय की गई उम्र सीमा है.

Hindu Time India

Hindu Times India एक राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो भारत और विश्व की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, संविधान, सामाजिक मुद्दों, राजस्थान और बीकानेर सहित देशभर की ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष फोकस करता है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित इसकी प्रमुख पहचान है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

ECCE / DECE Exam June 2026 Important Question and Guide: Ecce Exam 2026 के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न, तैयारी रणनीति और पूरी गाइड

ECCE / DECE Exam June 2026 Important Question and Guide: Ecce Exam 2026 के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न, तैयारी रणनीति और पूरी गाइड

श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ बीकानेर में मुरलीधर जोशी को मिली महासचिव की जिम्मेदारी, अर्जुन पंचारिया ने दी शुभकामनाएं

जयपुर: मुकेश भाकर और मनीष यादव को मिली बड़ी राहत, कांग्रेस के 2 विधायकों समेत 9 लोगों को जयपुर कोर्ट ने किया बरी

जयपुर: मुकेश भाकर और मनीष यादव को मिली बड़ी राहत, कांग्रेस के 2 विधायकों समेत 9 लोगों को जयपुर कोर्ट ने किया बरी

Jaipur Big update Morning: जयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पुलिस ने 5 किमी के दायरे में लेजर लाइट पर बैन

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से मिलने के लिए उनके एक फैंस ने सारी हदें लांच दीं