LIVE RBSE 12th Result 2026 Official Website Down? Hindutime.in पर तुरंत चेक करें

जयपुर शर्मसार: जयगढ़ किले पर जापानी महिला से छेड़छाड़, हाथ पकड़कर रेप की कोशिश

On: अप्रैल 6, 2026 10:49 पूर्वाह्न
हमें फॉलो करें:
-----ADS------

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
0
(0)

*जयपुर शर्मसार: जयगढ़ किले पर जापानी महिला से छेड़छाड़, हाथ पकड़कर रेप की कोशिश* 

 

जयपुर में विदेशी पर्यटकों से छेड़छाड़ के बढ़ते मामले शहर की आतिथ्य सत्कार की छवि को खराब कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया है। जयगढ़ किले के पास रविवार सुबह एक जापानी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। बीते दिनों एक ऑटो चालक का विदेशी महिला को अभद्र शब्द बोलने के लिए उकसाने का मामला भी सामने आया था।

 

 *यह है पूरा मामला* 

 

जानकारी के अनुसार, जापान की रहने वाली महिला पर्यटक 3 अप्रेल से जालूपुरा क्षेत्र में ठहरी हुई है। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वह बाइक से जयगढ़ फोर्ट पहुंची और आमेर किले से पैदल जयगढ़ की ओर जा रही थी। करीब 8:30 बजे जयगढ़ किले से कुछ दूरी पर तीन-चार युवकों ने उसे घेर लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

 

 *जोर-जोर से चिल्लाई महिला, आमेर किले की ओर भागी* 

 

आरोप है कि एक युवक ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया, जबकि अन्य ने अभद्रता की। इससे घबराकर महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी और किसी तरह वहां से निकलकर आमेर किले की ओर भागी। महिला ने तत्काल अपने साथियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के पास पहुंची, जहां से उसे पर्यटक पुलिस चौकी ले जाया गया।

 

 *पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले* 

 

आमेर थाना प्रभारी गौतम डोटासरा ने बताया कि महिला की साथी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उनकी तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि हाल ही में मार्च माह में जयपुर में ऑटो में सवार विदेशी पर्यटक से अभद्रता और जलमहल पर विदेशी युवती के साथ जबरन फोटो खिंचवाने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से पर्यटन नगरी जयपुर की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

 

 *ऑटो चालक ने बुलवाए थे अश्लील शब्द* 

 

जयपुर में बीते दिनों एक ऑटो चालक द्वारा जर्मनी की एक महिला पर्यटक को अभद्र और अश्लील हिंदी शब्द बोलने के लिए उकसाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है

 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, जयपुर के पर्यटन थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी मोहम्मद सोहेल को गिरफ्तार कर लिया। शहर में इस तरह की घटनाएं पर्यटकों की सुरक्षा और आतिथ्य सत्कार के मामले में गंभीर चिंता का विषय है। बताया जा रहा है कि महिला जर्मनी से घूमने आई थी और उसने वापस जाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Hindu Time India

Hindu Times India एक राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो भारत और विश्व की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, संविधान, सामाजिक मुद्दों, राजस्थान और बीकानेर सहित देशभर की ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष फोकस करता है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित इसकी प्रमुख पहचान है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें