LIVE RBSE 12th Result 2026 Official Website Down? Hindutime.in पर तुरंत चेक करें

Bikaner:पंचायती राज चुनाव को लेकर डोटासरा 28 फरवरी को बीकानेर आएंगे

On: फ़रवरी 20, 2026 5:03 अपराह्न
हमें फॉलो करें:
-----ADS------

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

बीकानेर, 20 फरवरी। आगामी वर्ष 2026 में होने वाले पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 28 फरवरी को नोखा रोड स्थित भीनासर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि इस जनसभा का उद्देश्य पंचायतीराज संस्थाओं में कांग्रेस को मजबूत करना है।

image 22
Bikaner:पंचायती राज चुनाव को लेकर डोटासरा 28 फरवरी को बीकानेर आएंगे

इसके लिए पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका सशक्त हो सके। जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि जनसभा में जिले के लोकसभा प्रत्याशी, विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, पूर्व जिला व उपजिला प्रमुख, प्रधान, उपप्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वरिष्ठ नेता, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक सहित सभी अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह जनसभा पंचायतीराज चुनावों की तैयारी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Hindu Time India

Hindu Times India एक राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो भारत और विश्व की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, संविधान, सामाजिक मुद्दों, राजस्थान और बीकानेर सहित देशभर की ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष फोकस करता है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित इसकी प्रमुख पहचान है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें