LIVE RBSE 12th Result 2026 Official Website Down? Hindutime.in पर तुरंत चेक करें

UGC Bill: के विरोध से पहले सवर्ण नेताओं पर कार्रवाई, प्रमुख पदाधिकारियों को किया गया House arrested

On: मार्च 8, 2026 11:00 पूर्वाह्न
हमें फॉलो करें:
-----ADS------

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
0
(0)

UGC Bill: उत्तर प्रदेश के Bahraich जिले में शनिवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सवर्ण संगठनों के नेताओं पर प्रशासन ने कार्रवाई की। पुलिस ने सवर्ण आर्मी के प्रमुख Sarvesh Pandey और परशुराम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Nath Tiwari को उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया।

image 6
UGC Bill: के विरोध से पहले सवर्ण नेताओं पर कार्रवाई, प्रमुख पदाधिकारियों को किया गया House arrested

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में Jantar Mantar पर UGC Bill के विरोध में प्रदर्शन प्रस्तावित था। इसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए महेंद्र नाथ तिवारी अपने समर्थकों के साथ New Delhi जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वह उनके आवास पर पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोकते हुए घर में ही नजरबंद कर दिया।

इसी तरह सवर्ण आर्मी के प्रमुख सर्वेश पांडे को भी उनके घर पर ही रोक दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

महेंद्र नाथ तिवारी और सर्वेश पांडे का कहना है कि वे दिल्ली में होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें जबरन हाउस अरेस्ट कर दिया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

दोनों नेताओं ने अपने समर्थकों और सवर्ण समाज के लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस प्रदर्शन को सफल बनाएं और अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाएं।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Hindu Time India

Hindu Times India एक राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो भारत और विश्व की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, संविधान, सामाजिक मुद्दों, राजस्थान और बीकानेर सहित देशभर की ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष फोकस करता है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित इसकी प्रमुख पहचान है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

ECCE / DECE Exam June 2026 Important Question and Guide: Ecce Exam 2026 के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न, तैयारी रणनीति और पूरी गाइड

ECCE / DECE Exam June 2026 Important Question and Guide: Ecce Exam 2026 के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न, तैयारी रणनीति और पूरी गाइड

श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ बीकानेर में मुरलीधर जोशी को मिली महासचिव की जिम्मेदारी, अर्जुन पंचारिया ने दी शुभकामनाएं

जयपुर: मुकेश भाकर और मनीष यादव को मिली बड़ी राहत, कांग्रेस के 2 विधायकों समेत 9 लोगों को जयपुर कोर्ट ने किया बरी

जयपुर: मुकेश भाकर और मनीष यादव को मिली बड़ी राहत, कांग्रेस के 2 विधायकों समेत 9 लोगों को जयपुर कोर्ट ने किया बरी

Jaipur Big update Morning: जयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पुलिस ने 5 किमी के दायरे में लेजर लाइट पर बैन

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से मिलने के लिए उनके एक फैंस ने सारी हदें लांच दीं