NSUI National President Vinod Jakhar: NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान में छात्र राजनीति के कद्दावर चेहरे विनोद जाखड़ को NSUI का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को विनोद जाखड़ को अपनी छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जाखड़ को तत्काल प्रभाव से एनएसयूआई का अध्यक्ष नियुक्त किया। जाखड़ ने वरुण चौधरी का स्थान लिया है।
Breaking News Today – Live Hindi News Updates
breaking news today, breaking news hindi, today breaking news, live breaking news, latest breaking news india, national breaking news, top breaking news, big breaking news, taza khabar, aaj ki taza khabar, live news update, news alert, urgent news update, hindi samachar, news flash india, top headlines today, headline news live, desh ki badi khabar, india news live, news update 24×7, latest hindi news, abhi abhi ki khabar, trending news today, fast news update, live news channel, news bulletin hindi, instant news update, digital news india, media breaking update
पिछले दिनों कांग्रेस नेतृत्व ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों का इंटरव्यू लिया था। विनोद जाखड़ अब तक एनएसयूआई की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।
कौन हैं विनोद जाखड़?
विनोद जाखड़ का जन्म 7 सितंबर 1994 को राजस्थान के जयपुर जिले के पास विराटनगर तहसील के मेढ गांव में हुआ।
विनोद जाखड़ एक सामान्य दलित परिवार से आते हैं। चार भाई-बहनों में सबसे बड़े विनोद सात साल की उम्र में परिवार के साथ जयपुर आ गए थे।
Breaking News Today – Live Hindi News Updates
breaking news today, breaking news hindi, today breaking news, live breaking news, latest breaking news india, national breaking news, top breaking news, big breaking news, taza khabar, aaj ki taza khabar, live news update, news alert, urgent news update, hindi samachar, news flash india, top headlines today, headline news live, desh ki badi khabar, india news live, news update 24×7, latest hindi news, abhi abhi ki khabar, trending news today, fast news update, live news channel, news bulletin hindi, instant news update, digital news india, media breaking update
विनोद जाखड़ ने पॉलिटिकल साइंस से बीए की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने 2017 में समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) से एमए की।
वर्तमान में वह राजस्थानी लैंग्वेज में एमए कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने छात्र हितों के मुद्दों को उठाया और एनएसयूआई के एक्टिव मेंबर के तौर पर काम किया।
साल 2014 में वह राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष चुने गए। 2018 में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए एनएसयूआई से टिकट मांगा, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।
टिकट न मिलने के बावजूद विनोद जाखड़ ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और अगस्त 2018 में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए।
फरवरी 2024 में उन्हें राजस्थान एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था