Live Audio News
LIVE Breaking Audio News
Breking News: देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनिए , (2 मिनट | नैशनल बुलेटिन)
Today News Audio | Today Audio Bulletin

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उड़ाया अपनी ही टीम का मजाक, कहा- ‘अब भारत हमको सीरियस नहीं…’

On: फ़रवरी 20, 2026 4:25 पूर्वाह्न
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

T20 World Cup 2026 Pakistan: दुनिया में पाकिस्तान की वर्तमान क्रिकेट टीम का खूब मजाक बनता है, लेकिन अब तो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स भी अपनी टीम का मजाक बना रहे हैं. ताजा बयान आमिर का आया है.

image 9
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उड़ाया अपनी ही टीम का मजाक, कहा- 'अब भारत हमको सीरियस नहीं...'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में पहुंच गई, लेकिन लीग स्टेज में उनकी टीम कमजोर नजर आई. टीम इंडिया से बुरी तरह हारने से पहले पाकिस्तान नीदरलैंड के खिलाफ भी हारते-हारते बची थी. वर्तमान की पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खूब मजाक बनता है, लेकिन अब तो पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर्स मजाक बना रहे हैं. ताजा बयान मोहम्मद आमिर का आया है, उन्होंने कहा कि अब भारत हमको सीरियस भी नहीं लेता.

2007 से अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 8 बार हराया है, जबकि सिर्फ 1 बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है. टी20 में भारत और पाकिस्तान की 17 बार भिड़ंत हुई है, इनमें 14 मैच भारत ने जीते हैं और सिर्फ 3 हारे हैं. सितंबर, 2024 के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 6 टी20 मैच जीते हैं.

आमिर ने उड़ाया पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मजाक

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने भारत और पाकिस्तान के बीच बड़े अंतर को बताया. उन्होंने कहा कि अब तो भारत हमारे बल्लेबाजों को आउट करके या हमसे जीत का जश्न भी नहीं मनाते, क्योंकि ये उनके लिए रोज के काम जैसा हो गया है. उन्होंने जियो न्यूज पर कहा, “90 के दशक और आज की टीम में फर्क है. तब भारत हमसे डरता था कि हम मैच हार न जाएं. लेकिन अब तो भारत हमको सीरियस ही नहीं लेता. वे पाकिस्तान के खिलाफ विकेट लेकर या जीतने के बाद भी जश्न नहीं मनाते. बस यही फर्क है.”

सुपर-8 में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मैच

ग्रुप ए से सुपर-8 में भारत और पाकिस्तान ने क्वालीफाई किया, लेकिन अगले राउंड में दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप्स में हैं. भारत ग्रुप 1 में है, जिसमें उसकी भिड़ंत वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के साथ होगी. इस ग्रुप की सभी टीमें अभी तक टूर्नामेंट में विजयी रही है. वे अपने ग्रुप की टॉप टीम बनकर सुपर-8 में पहुंची हैं.

ग्रुप 2 में पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड हैं. सुपर-8 में कुल 12 मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल खेलेगी और अन्य टीमों का सफर खत्म हो जाएगा.

Hindu Time India

Hindu Times India एक राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो भारत और विश्व की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, संविधान, सामाजिक मुद्दों, राजस्थान और बीकानेर सहित देशभर की ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष फोकस करता है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित इसकी प्रमुख पहचान है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें