Live Audio News
LIVE Breaking Audio News
Breking News: देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनिए , (2 मिनट | नैशनल बुलेटिन)
Today News Audio | Today Audio Bulletin

बीकानेर: चलती ट्रेन में किन्नर ने की तोड़फोड़, आरोपी किन्नर की पहचान कर दी दबिश 

On: फ़रवरी 19, 2026 6:28 अपराह्न
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

बीकानेर: चलती ट्रेन में किन्नर ने की तोड़फोड़, आरोपी किन्नर की पहचान कर दी दबिश 
 

image 2
बीकानेर: चलती ट्रेन में किन्नर ने की तोड़फोड़, आरोपी किन्नर की पहचान कर दी दबिश 


 बीकानेर से अमृतसर जा रही ट्रेन संख्या 14803 में 14 फरवरी को हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई तेज कर दी है। रेलवे सुरक्षा बल के हनुमानगढ़ थाना इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि एसी कोच का शीशा तोड़ने वाले आरोपी किन्नर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि अब तक आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

क्या है पूरा मामला
घटना 14 फरवरी को उस समय हुई, जब ट्रेन पीलीबंगा के पास पहुंचने वाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ किन्नर सूरतगढ़ से ट्रेन में सवार हुए और अलग-अलग कोच में जाकर यात्रियों से पैसे मांगने लगे। विरोध होने पर वे वातानुकूलित कोच में पहुंच गए और वहां शोर-शराबा शुरू कर दिया। इसी दौरान एक किन्नर ने कथित रूप से कोच के दरवाजे में लगा कांच तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया। टीटी हीरा लाल सुथार ने तत्काल हनुमानगढ़ आरपीएफ थाने को लिखित रिपोर्ट दी और बीकानेर कंट्रोल रूम को भी सूचित किया गया।

सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना में किसी यात्री को शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचा। थाना इंचार्ज के अनुसार, घटना के बाद से बीकानेर-अमृतसर रूट पर गुजरने वाली सभी यात्री और विशेष ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आरपीएफ स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और संबंधित स्टेशनों को भी अलर्ट कर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Hindu Time India

Hindu Times India एक राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो भारत और विश्व की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, संविधान, सामाजिक मुद्दों, राजस्थान और बीकानेर सहित देशभर की ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष फोकस करता है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित इसकी प्रमुख पहचान है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें