Live Audio News
LIVE Breaking Audio News
Breking News: देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनिए , (2 मिनट | नैशनल बुलेटिन)
Today News Audio | Today Audio Bulletin

मौसम:राजस्थान में बदल रहा मौसम का मिजाज: इस तारीख से बारिश के आसार, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

On: फ़रवरी 19, 2026 6:23 अपराह्न
हमें फॉलो करें:
-----ADS------

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
0
(0)
image 1
मौसम:राजस्थान में बदल रहा मौसम का मिजाज: इस तारीख से बारिश के आसार, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

बदल रहा मौसम का मिजाज: राजस्थान में इस तारीख से बारिश के आसार, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दो दिन बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार—

  • 16 से 20 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से व्यापक स्तर पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
  • 18 से 20 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के आसार जताए गए हैं।
  • वहीं 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार 16 जनवरी तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर का असर बना रहेगा। हालांकि अगले पांच दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

कोहरा और पाले का खतरा

  • अगले 5–6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।
  • 15 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में घना से बहुत घना कोहरा रहने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है।
  • तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ने से फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई गई है।

राजस्थान में सर्दी का कहर

राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। रात के तापमान में गिरावट जारी है। बुधवार को 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को आठ शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

Hindu Time India

Hindu Times India एक राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो भारत और विश्व की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, संविधान, सामाजिक मुद्दों, राजस्थान और बीकानेर सहित देशभर की ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष फोकस करता है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित इसकी प्रमुख पहचान है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें