4 Lane Road: Hindu Time India। राजस्थान के झुंझुनूं में से चिड़ावा-सिंघानाओर पचेरी होते हुए हरियाणा की तरफ हरियाणा की सीमा तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने करीब 78.180 किमी फोरलेन सड़क (एनएच 11) निर्माण के लिए तकरीबन 2202.67 करोड़ रुपए की स्वीकृति को हरी झंडी देदी है।

4 Lane Road
इस सड़क परियोजना में झुंझुनूं के बीड़, बगड़, खुड़ाना, सिंघाना, पचेरी कलां व आदि में 4 लेन वाले बाईपास बनेंगे। चिड़ावा में पिलानी सड़क से लेकर के लाखू तिराहा और लाखू तिराहा से लेकर के ओजटू तिराहा तक 4 लेन रिंग रोड का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
इस परियोजना में तकरीबन बाईपास सड़क की कुल लम्बाई लगभग 41.660 कि.मी. तथा एग्जिस्टिंग सड़क की कुल लम्बाई तकरीबन 36.520 किमी में 4 लेन सड़के बनाई जाएगी। इस में खास बात यह है कि इस परियोजना में छोटे और बड़े करीब 42 नए ब्रिज बनाए जाएंगे।










