LIVE RBSE 12th Result 2026 Official Website Down? Hindutime.in पर तुरंत चेक करें

Sikar News: में चलती गाड़ी में लगी आग, गैस सिलेंडर फटा:20 मिनट में आग पर काबू पाया; कार सवार दो लोग मौके से फरार

On: मार्च 18, 2026 4:12 अपराह्न
हमें फॉलो करें:
-----ADS------

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

Sikar News: में चलती गाड़ी में लगी आग, गैस सिलेंडर फटा:20 मिनट में आग पर काबू पाया; कार सवार दो लोग मौके से फरार

Sikar News : के कोतवाली थाना इलाके में बहड़ सर्किल के पास आज चलती ईको गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी सवार दोनों लोग गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। गाड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर भी था, उसमें भी ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया।

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया

प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि गाड़ी बहड़ सर्किल की तरफ से आ रही थी। जैसे ही वह रामपुरा की तरफ जाने वाली गली के पास आई तो गाड़ी में आगे से धुआं निकलना शुरू हो गया। यह देखकर गाड़ी से दो लोग नीचे उतरे और वहां से भाग गए। इसके बाद गाड़ी में आग लगना शुरू हुई। आग काफी ज्यादा फैल गई। गाड़ी में एक घरेलू गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था, जिसमें ब्लास्ट हो गया।
सीओ सिटी संदीप चौधरी के अनुसार करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गाड़ी मालिक सीकर जिले का ही रहने वाला है। जो घरेलू गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था।

फूड प्रोडक्ट्स के गोदाम तक पहुंची आग
संदीप चौधरी ने बताया कि जहां पर गाड़ी में आग लगना शुरू हुई, उसके पास ही एक फूड प्रोडक्ट का गोदाम है। गोदाम के बाहर की तरफ रखे कुछ कट्टों में आग लग गई, जिसकी वजह से कट्टों में रखा हजारों रुपए का सामान जल गया।

deep Mishra

Deep Mishra Hindu Times India के एक अनुभवी फाइनेंशियल न्यूज़ कंट्रीब्यूटर हैं, जो आर्थिक मामलों, शेयर बाजार, सरकारी योजनाओं और बिजनेस अपडेट्स पर अपनी पैनी नजर रखते हैं। वे पल-पल की ताजा खबरों को सरल और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग शैली तथ्यपूर्ण और भरोसेमंद है, जिससे पाठकों को वित्तीय दुनिया की सही और उपयोगी जानकारी समय पर मिलती रहती है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment